ऋषभ पंत ने रविवार (18 जुलाई) को तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर भारतीय टीम को मैनचेस्टर में जीत दिलवाई है। इस मैच में ऋषभ पंत को 18 रनों पर एक बड़ा जीवनदान मिला था, जिसके बाद उन्होंने इंग्लिश टीम को मैच में वापसी करने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। ऐसे में मैच के बाद जब इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से एक पत्रकार ने ऋषभ पंत के बारे में सवाल किया गया, तब बटलर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आप उन्हें दूसरा मौका दोगे तो वह अपको जरूर नुकसान पहुचाएंगे।

Advertisement

तीसरे वनडे के बाद पत्रकार ने बटलर से सवाल करते हुए पूछा। क्या ऋषभ पंत इस पीढ़ी के सबसे साहसी स्ट्रोक प्लेयर हैं और कप्तान के तौर पर उनके खिलाफ प्लान बनाना नामुमकिन हैं?  बटलर ने पत्रकार का सवाल सुना और बेहद ही सादगी से जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'बुमराह के सवाल को देखते हुए, आप फिर अपनी धारणा बना सकते हैं। लेकिन ऋषभ एक शानदार खिलाड़ी है। और अगर आप उन्हें दूसरा मौका दोगे तो वह आपको चोट पहुचाएंगे।'

Advertisement

इसी सवाल-जवाब के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पत्रकार ने जोस बटलर से एक ओर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा ऐसी क्या चीज है जो ऋषभ को दूसरे स्ट्रोक प्लेयर्स से अलग करती है? बटलर ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि दुनियाभर में कई स्ट्रोक प्लेयर्स हैं। ऋषभ पंत फीयरलेस खिलाड़ी है। उन्हें देखना अच्छा लगता है। वह हर फॉर्मेट में शानदार खेलता है। वह एक रोमांचक खिलाड़ी है और उनकी मानसिकता उन्हें अलग बनाती है। मुझे लगता है कि उन्हें अपने अंदाज में खेलने के लिए बैक किया जाता है।'

बता दें कि तीसरे वनडे के दौरान ऋषभ पंत ने शतक जड़ने के अलावा इंग्लिश गेंदबाज़ डेविड विली को भी रिमांड पर लिया था। पंत ने मैच के आखिरी पलों में डेविड विली के खिलाफ एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़ दिए थे। इस दौरान विली ने अपने ओवर से 20 रन खर्चे थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार