नई दिल्ली, 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। रजत शर्मा को 54.40 प्रतिशत वोट मिले। उन्हें कुल 1521 वोट मिले। इसके अलावा, राकेश कुमार बंसल को डीडीसीए का नया उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। राकेश को डीडीसीए के चुनाव में कुल 1364 यानी 48.87 प्रतिशत वोट मिले।

Advertisement

रजत शर्मा ने अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराया। मदन लाल को कुल 1004 वोट मिले।  सचिव पद के लिए मंजीत सिंह ने विनोद कुमार तिहारा को अच्छी टक्कर दी। मंजीत को कुल 998 वोट मिले जबकि तिहारा को 1374 मत मिले।

Advertisement

डीडीसीए कार्यकारिणी के लिए 30 जून को चुनाव हुए थे। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

राजन मनचंदा संयुक्त सचिव चुने गए हैं। उन्हें कुल 1402 (50.23 प्रतिशत) वोट मिले।

डीडीसीए के कोषाध्यक्ष के रूप में ओ.पी. शर्मा का चयन किया गया है। शर्मा को कुल 1365 (48.91 प्रतिशत) वोट मिले। 

1241 वोटों के साथ संजय भारद्वाज को डीडीसीए के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर निदेशक चुना गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना को इस पद के चुनाव में 479 वोट मिले। उनसे अधिक वोट इस पद के लिए अंजली शर्मा को मिले। अंजली को 891 वोट मिले। ऐसे में सबसे अधिक वोटों के साथ भारद्वाज ने इस पद को हासिल किया।

Advertisement

डीडीसीए की महिला निदेशक के रूप में रेनू खन्ना का चयन हुआ है। उन्होंने इस पद पर 1342 वोटों के साथ जीत हासिल की है। 

एसोसिएशन के पांच निदेशकों के रूप में आलोक मित्तल, अपूर्व जैन, नितिन गुप्ता, शिव नंदन शर्मा और सुधीर कुमार अग्रवाल को निर्वाचित किया गया। आलोक को 1325, अपूर्व को 1286, नितिन को 1291, शिव को 972 और सुधीर को 1095 वोट मिले।

डीडीसीए चुनाव पांच साल बाद आयोजित हुए। इससे पहले, साल 2013 में डीडीसीए के चुनाव हुए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार