राजस्थान रॉयल्स की युवा ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का सिलसिला गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी जारी रखा। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। सूर्यवंशी तो 31 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जायसवाल ने शानदार अर्द्धशतक लगाया।
हालांकि, जायसवाल काफी खतरनाक नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो अर्द्धशतक के बाद भी नहीं रुकेंगे लेकिन कगिसो रबाडा ने जायसवाल के इरादों पर पानी फेर दिया। रबाडा ने एक ऐसी गेंद डाली जिसका जायसवाल के पास कोई जवाब नहीं था। 146 से भी ज्यादा की गति से डाली गई इस गेंद पर जायसवाल पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
वहीं, अगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले की बात करें तो इस समय राजस्थान की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक राजस्थान ने 13 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं और इस समय क्रीज पर कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
इस बीच, इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल टीम में नहीं हैं। स्टैंड-इन कप्तान राशिद ने बताया कि भारत का ये ओपनर फ़िलहाल मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।य़