West Indies vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी मे खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रबाडा  18 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किए औऱ केवम हॉज, गुडाकेश मोती और केमार रोच को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

बतौर साउथ अफ्रीकी वह सबसे ज्यादा विकेट लने के मामले में दिग्गज जैक कैलिस को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। रबाडा के अब 63 टेस्ट की 113 पारियों में 294 विकेट हो गए हैं। वहीं कैलिस के नाम 166 मैच की 272 पारियों में 292 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

इस लिस्ट में अब उनसे आगे डेल स्टेन. शॉन पोलाक, म्खाया एंटिनी, एलन डोनाल्ड और मोर्ने मोर्केल ही हैं। 

साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन के अंत तक बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम पर 154 रन की पढ़त बना ली है। ओपनिंग बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी (14) औऱ एडेन मार्करम (9) नाबाद पवेलियन लौटे।

चौथे दिन वेस्टइंडीज 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन 233 रन के कुल स्कोर तक ही पहुंच सकी। जिसके चलते साउथ अफ्रीका को 124 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई।  डेब्यू मैच खेल रहे कीसी कार्टी ने  43 रन, जोसन होल्डर ने 61 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं जोमेल वार्रिकन (नाबाद), मिकाइल लुईस और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 35-35 रन की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में केशव महाराज ने 4 विकेट, कागिसो रबाजा ने 3 विकेट, लुंगी एंगिडी और एडेन मार्करम ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे दिन 8 विकेट के नुकसान पर 344 रन से आगे खेलने उतरी थी औऱ पहली पारी में 357 रन पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार