8 अक्टूबर, मंगांग ओवल (CRICKETNMORE)। मंगांग ओवल, ब्लूमफ़ोन्टेन में खेले गए साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को एक पारी और 254 रन से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा ने कमाल की गेंदबाजी की और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए तो वहीं आपको बता दें कि बांग्लादेश की पहली पारी में भी रबाडा ने 5 विकेट चटकाए थे।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 573 रन बनाए थे तो वहीं बांग्लादेश की टीम पहली पारी में केवल 147 रन ही बना पाई थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम केवल 172 रन ही बना सकी जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट मैच एक पारी और 254 रन के अंतर से जीतने में सफलता पाई।

आपको बता दें कि कागिसो रबाडा साल 2017 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साल 2017 में अबतक रबाडा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 54 विकेट दर्ज हो गए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियॉन हैं जिनके नाम 46 विकेट तो साथ ही रंगना हेराथ के नाम 46 विकेट साल 2017 में दर्ज है।

Vishal Bhagat is a Delhi-based sports media professional. He can be followed on Facebook or on Twitter at @VishalSports123

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार