गॉल, 11 जुलाई (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि कागिसो रबाडा में वो काबिलियत है कि वो डेल स्टेन से तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान ले सकते हैं और उसे बखूबी संभाल सकते हैं। साउथ अफ्रीका इस समय श्रीलंका दौरे पर है। इस टेस्ट सीरीज से स्टेन लंबे अंतराल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें जनवरी में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। 

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा है, "स्टेन ने लंबे समय तक हमारे गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली है, लेकिव अब मुझे लगता है कि रबाडा उनसे यह जिम्मेदारी ले सकते हैं। उनके पास योग्यता है। उनके पास नियंत्रण और तेजी है जिसके कारण वो विश्व कप में किसी भी परिस्थति में गेंदबाजी कर सकते हैं।"

Advertisement

कप्तान ने कहा, "मैंने उन्हें भारत दौरे से उभरते हुए देखा है। यह रबाडा में अच्छी बात है कि वो सीखते बहुत जल्दी हैं। वो उनका पहला उपमहाद्वीप का दौरा था और मुझे लगता है कि वो वहां से बहुत कुछ सीख कर लौटे हैं।"

साउथ अफ्रीका, श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद वो पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार