आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार (20 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई के दोनों ओपनर्स को अपने दो ओवर्स में पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

सबसे पहले रबाडा ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे दानिश मालेवार को अपना शिकार बनाया। मुंबई की पारी के दूसरे ओवर में दानिश ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की मगर वो रबाडा की सीधी गेंद को मिस कर गए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन चले गए। आउट होने से पहले दानिश मालेवार ने सिर्फ 2 रन बनाए। इसके बाद अपने अगले ओवर में रबाडा ने मुंबई को सबसे बड़ा झटका देते हुए क्विंटन डी कॉक को भी आउट कर दिया।

Advertisement

रबाडा की शॉट गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में डी कॉक गेंद को हवा में मार बैठे और रबाडा ने खुद अपनी गेंद पर कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। आउट होने से पहले डी कॉक ने 13 रन बनाए। ताजा समाचार लिखे जाने तक मुंबई ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं और सूर्यकुमार यादव के साथ नमन धीर क्रीज पर बने हुए हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस प्रकार है।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खजरोलिया और मानव सुथार।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस  (प्लेइंग XI): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव,  तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राज अंगद, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार