श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मेंडिस ने पहली पारी में 127 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी शतक जड़ा।

 
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी खिलाड़ी ने दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

Advertisement

बता दें कि 32 वर्षीय मेंडिस का यह सिर्फ दूसरा ही टेस्ट हैं, उन्होंने जुलाई 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।  

मेंडिस के अलावा श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भी इच मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा। डी सिल्वा ने पहली पारी में 131 गेंदों में 102 रन औऱ दूसरी पारी में 179 गेंदों में 108 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार एक मैच में दो खिलाड़ियों ने दोनों पारियों में शतक लगाया है। 

इससे पहले 1974 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इयान चैपल और ग्रैग चैपल ने, 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अजहर अली और मिस्बाह उल हक ने यह कमाल किया था। 

Also Read: Live Score

Advertisement

डी सिल्वा औऱ मेंडिस के बीच पहली पारी में छठे विकेट के लिए 202 रन, और दूसरी पारी में सातवें विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले टेस्ट में दो बार ही ऐसा हुआ था, जब दो खिलाड़ियों ने दोनों पारियों में किसी विकेट के लिए 150 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार