23 साल के अर्शदीप सिंह इंडियन टीम की टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा हैं। भारत साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाज़ी की। इस मैच में उन्होंने एक ओवर में मेहमानों के तीन विकेट चटकाए और अपने कोटे में महज़ 32 रन खर्चे। अर्शदीप का प्रदर्शन देखकर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल भी काफी प्रभावित हैं। कामरान अकमल ने अर्शदीप की खूब तारीफ की है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ का मानना है कि इंडिया को अर्शदीप के रूप में दूसरा जहीन खान मिल चुका है।

Advertisement

कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अर्शदीप की तुलना भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज़ जहीर खान से की। उन्होंने कहा, 'अर्शदीप सिंह के रूप में इंडिया को जबरदस्त गेंदबाज़ मिला है। मेरे ख्याल से इंडिया को दूसरा जहीर खान मिल गया है। उनके पास पेस और स्विंग दोनों हैं। वो समझदारी से भी बॉलिंग करता है। मेंटली स्ट्रांग है, उसको पता है कि उसकी क्षमता क्या है। कैसे कंडीशन का यूज़ करना है।'

Advertisement

पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने आगे कहा, 'उसने रिले रौसो को विकेपकीपर के हाथों कैच आउट करवाया। डी कॉक को बोल्ड किया और सबसे अच्छा अप्रोच डेविड मिलर के खिलाफ थी। उसने गेंद को बाहर निकालते हुए इनस्विंग किया और मिलर को बोल्ड मारा। अर्शदीप ने अविश्वसनीय और परिपक्वता के साथ गेंदबाज़ी की है। उसके पास पेस है, वो युवा है, इंडिया के लिए यह काफी अच्छा साइन है। उन्हें एक लेफ्ट आर्म गेंदबाज़ की जरूरत थी क्योंकि जहीर के बाद उन्हें कोई नहीं मिल रहा था।'

बता दें कि हाल ही में अर्शदीप सिंह को एशिया कप के दौरान काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने युवा गेंदबाज़ को पाकिस्तान के खिलाफ कैच ड्रॉप करने के कारण घेरा था। हालांकि ट्रोलर्स की हरकत पर गेंदबाज़ के पिता ने रिएक्शन देते हुए यह साफ कर दिया था कि अर्शदीप को ट्रोलर्स की इन हरकतों पर सिर्फ और सिर्फ हंसी आती है। यह घटना ऐसी थी जिससे अर्शदीप कितने मेंटली स्ट्रॉग हैं, यह पता चलता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार