पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल ने एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को फटकार लगाई है। कामरान ने देश में युवा क्रिकेटरों के विकास की बजाय चैंपियंस वन-डे कप को तरजीह देने के लिए पीसीबी पर निशाना साधा है। अकमल ने कहा कि ये टूर्नामेंट समय की बर्बादी है और क्रिकेट बोर्ड को उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका देने पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

इसके साथ ही कामरान ने मुशीर खान का उदाहरण देते हुए पीसीबी को ये भी नसीहत दी कि उन्हें भारत के डोमेस्टिक ढांचे का पालन करना चाहिए। अकमल ने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में मुशीर खान के प्रदर्शन के बारे में भी बात की। युवा भारतीय बल्लेबाज ने इंडिया ए के खिलाफ इंडिया बी के लिए शतक (181) बनाया। मुशीर को देखकर ही कामरान ने कहा कि पाकिस्तान को भी इस मॉडल को कॉपी करना चाहिए।

Advertisement

एक पत्रकार ने कामरान अकमल से सवाल पूछते हुए कहा, "हम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 8वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद हम रेड-बॉल क्रिकेट की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर, हमारे पास चैंपियंस वन-डे कप आ रहा है। क्या ये सही समय है?"

इस पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कामरान अकमल ने कहा, "पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लगता है कि इस टूर्नामेंट के साथ पाकिस्तान क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लौटेगा, और हम टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को आसानी से हरा देंगे। हमारे सलाहकारों को भी लगता है कि इस टूर्नामेंट से पाकिस्तान को नए मैच विजेता मिलेंगे और पाकिस्तान क्रिकेट आगे बढ़ेगा। चैंपियंस वन-डे कप पैसे और समय की बर्बादी है। ये पाकिस्तान में क्रिकेट को बर्बाद कर देगा और हमारे देश में लोग इस खेल में रुचि खोना शुरू कर देंगे।”

अकमल ने दलीप ट्रॉफी 2024 में मुशीर खान के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “मुशीर खान ने 181 रन बनाए। पीसीबी अधिकारियों को एक कमरे में बंद कर देना चाहिए और कोई उन्हें दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान की पारी दिखाई जानी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि खिलाड़ी ऐसे ही बनते हैं।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार