Kane Williamson Records List: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA 1st Test) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने रनों का अंबार लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। इस मुकाबले में विलियमसन ने दोनों ही पारियों में जबरदस्त सेंचुरी ठोकी। उन्होंने पहली इनिंग में 289 गेंदों पर 118 रन बनाए, वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने 132 गेंदों पर 109 रन बना डाले। ऐसा करके विलियमसन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शुमार करा चुके हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर और स्टीव स्मिथ की खास लिस्ट में हुए शामिल

Advertisement

केन विलियमसन सचिन तेंदुलकर और स्टीव स्मिथ के साथ एक खास लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 31 शतक जड़ने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 165 टेस्ट पारियों में ये कारनामा किया था। अब न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमन 170 पारियों में ये कारनामा करके स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक

केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी इनिंग में शतक ठोककर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 44वां शतक पूरा किया है। गौतरलब है कि अब केन मौजूदा बल्लेबाजों में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 80 शतक ठोके हैं।

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि केन ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाए। केन अब तक अफ्रीका के सामने 5 शतक ठोक चुके हैं। इस लिस्ट में जॉनी रीड, जैक ओरम और हेनरी निकोलस शामिल हैं जिनके नाम सिर्फ 2-2 शतक मौजूद हैं।

विराट से भी आगे निकले केन विलियमसन

गौरतलब है कि केन विलियमन फैब फॉर में टेस्ट क्रिकेट में शतक ठोकने के मामले में विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं। विलियमसन के नाम 31 टेस्ट शतक हैं, वहीं कोहली ने अब तक 29 टेस्ट शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में कोहली सबसे नीचे हैं। वहीं सबसे ऊपर स्मिथ 32 शतक के साथ मौजूद हैं।

Advertisement

पिछली 10 टेस्ट पारियों में ठोके 6 शतक

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विलियमसन का बल्ला पिछली 10 टेस्ट पारियों से आग उगल रहा है। वो इस दौरान 6 शतक ठोक चुके हैं जिसके बीच उन्होंने एक दोहरा शतक भी ठोका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार