New Zealand vs England 1st Test: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने गुरुवार (28 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार पारी खेलने के बावजूद अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विलियमसन ने 197 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 93 रन की पारी खेली। वह गस एटकिंसन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे और अपने करियर का 33वां टेस्ट शतक जड़ने से चूक गए। बता दें कि इस मुकाबले से उन्होंने न्यूजीलैंड टीम में वापसी की है, वह चोटिल होने के चलते भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेले थे। 

Advertisement

विलियमसन इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा बार 90 से 99 के स्कोर  के बीच आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह 13वीं बार है जब वह बार 90 से 99 के स्कोर  के बीच आउट हुए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ (12 बार) को पीछे छोड़ा है। सचिन तेंदुलकर (27 बार) पहले नंबर पर हैं।  

Advertisement

बता दें कि यह पिछले छह साल में टेस्ट में पहली बार है जब विलियमसन 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं।  

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट गवाकर 319 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 41 रन औऱ टिम साउदी 10 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड को 4 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन इसके बाद विलियमसन ने एक छोर संभाला और  और दूसरे, तीसरे औऱ चौथे विकेट के लिए क्रमश: लैथम, रचिन और मिचेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की।  कप्तान टॉम लैथम ने 54 गेंदों में 47 रन और रचिन रविंद्र ने 49 गेंदों में 34 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार