आईपीएल 2022 के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 54 रन से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए। वहीं, केन विलियमसन की टीम को देखकर ऐसा लगता है कि वो जीतना ही भूल गए हैं। केन विलियमसन भी बल्ले से फ्लॉप साबित हो रहे हैं और ये भी उनकी टीम के लिए हार का एक प्रमुख कारण रहा है।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी केन विलियमसन ओपनिंग करने के लिए आए और हमेशा की तरह गेंदें खर्च की और चलते बने। इस बार उन्होंने 17 गेंदें खेलकर सिर्फ 9 रन बनाए जिसमें सिर्फ 1 चौका शामिल था। हालांकि, वो जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर बैटिंग कोच ब्रायन लारा ने भी अपना सिर पकड़ लिया और निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।

Advertisement

विलियमसन इस सीजन में फ्लॉप साबित हुए हैं और विराट कोहली की ही तरह उन्होंने भी आउट होने के लिए अलग-अलग तरीके खोजे हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इस सीजन में अब तक 12 मैचों में सिर्फ 208 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट तो उनकी टीम की मुश्किलें बढ़ाने वाला रहा है और कुछ ऐसा ही केकेआर के खिलाफ भी देखने को मिला।

कई मौकों पर विलियमसन को स्कूप शॉट खेलते देखा गया है लेकिन इस सीज़न में वो स्कूप खेलते हुए ही कई बार अपना विकेट फेंक गए हैं और ये कहानी केकेआर के खिलाफ भी जारी रही। आंद्रे रसल की गेंद पर स्कूप खेलना उनको भारी पड़ा और वो अपनी बोल्ड हो गए। विलिमयसन को इस तरह से आउट होता देख ब्रायन लारा निराशा के सागर में डूब गए और अपना सिर हिलाते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार