IPL 2021: आईपीएल 2021 के 52वें मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने अपनी टीम की लुटिया डूबोने का काम किया। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ गेंदबाज़ों और फील्डर्स ने लाज़ बचाने की पूरी कोशिश की।

Advertisement

इस काम की अगुवाई हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने की। आरसीबी की टीम एक समय इस मैच को एकतरफा अंदाज़ में जीतती हुई नज़र आ रही थी लेकिन केन विलियमसन के सटीक निशाने ने हैदराबाद की मैच में वापसी करवा दी। विलियमसन के थ्रो के चलते ही खतरनाक दिख रहे ग्लेन मैक्सवेल पवेलियन लौटे।

Advertisement

ये घटना उस समय देखने को मिली जब राशिद खान आरसीबी की पारी का 15वां ओवर करने आए और इस ओवर की पहली ही गेंद पर देवदत्त पड्डिकल ने सिंगल लेने की कोशिश की और मैक्सवेल पड्डिकल की कॉल को मना नहीं कर पाए और भाग गए।

इसके बाद 30 यार्ड सर्कल में खड़े विलियमसन सुपरमैन की तरह भागे और गेंद को एक हाथ से पकड़कर स्टंप्स पर निशाना लगाने में कामयाब रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार