पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मुकाबले में भी शानदार शुरूआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए हैं और कीवी टीम को ये सीरीज जीतने के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

अगर इस टी-20 मुकाबले की बात करें तो बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे केन विलियमसन फील्डिंग के दौरान भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। विलियमसन ने ईश सोढी की गेंद पर मार्क्स स्टोइनिस का असंभव सा कैच पकड़कर अपनी टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement

स्टोइनिस 12 गेंदों में 19 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और सोढी की गेंद को एक्सट्रा कवर्स के ऊपर से मारने की कोशिश में वो विलियमसन के हाथों लपके गए। विलियमसन का ये कैच देखकर फैंस मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं और वो इस शानदार खिलाड़ी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

एक फैन ने विलियमसन के इस कैच को देखने के बाद कमैंट करते हुए लिखा, 'ये विलियमसन है बॉस कुछ भी कर सकता है।' वहीं, कई और फैंस भी कीवी कप्तान की फील्डिंग के मुरीद बन चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार