Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 8 में Karachi Kings और Peshawar Zalmi के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बाबर आजम (Babar Azam) की टीम पेशावर जाल्मी ने 2 रनों से इस मुकाबले को जीतने में कामयाबी पाई। बाबर आजम के बल्ले से 46 गेंदों पर 68 रन की पारी निकली। बाबर आजम ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 1 छक्का लगाया। बाबर आजम ने शानदार चौका लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं मैच के दौरान मोहम्मद आमिर बाबर आजम से दुखी होकर अपना आपा खो बैठे थे।

Advertisement

बाबर ने पहले ओवर में आमिर के खिलाफ शानदार कवर ड्राइव लगाई थी। मैच के छठे ओवर में जब मोहम्मद आमिर दोबारा बाबर आजम के सामने गेंदबाजी करने के लिए आए। आमिर इस ओवर में थोड़ा लय में दिख रहे थे लेकिन बाबर ने आमिर की हताशा को बढ़ाते हुए उनकी गेंद को एकबार फिर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

Advertisement

चौका खाने के बाद अगली गेंद पर, बाबर आजम ने सीधे आमिर की दिशा में रक्षात्मक शॉट खेला। मोहम्मद आमिर अपनी हताशा और गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते और गेंद को बाबर आजम की दिशा में फेंककर अपना गुस्सा प्रकट करते हैं। बता दें कि मोहम्मद आमिर के लिए यह मैच बिल्कुल भी अच्छा नहीं घटा। मोहम्मद आमिर ने बिना विकेट लिए चार ओवर में 42 रन दिए। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो कराची किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पेशावर जाल्मी की टीम ने Kohler-Cadmore और बाबर आजम के शानदार अर्धशतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 का स्कोर बनाया था। कराची की टीम 2 रनों से इस मुकाबले को हार गई। कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली वहीं शोएब मलिक ने 52 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार