बॉलीवुड में अभी तक 3 बड़े खिलाड़ियों की बायोपिक बन चुकी है जिसमें पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी, दूसरा सचिन तेंदुलकर और तीसरा मोहम्मद अजहरुद्दीन का है। आगे भी कुछ क्रिकेटरों की बायोपिक लाइन में हैं।

Advertisement

खबरों की माने तो बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की बायोपिक पर काम करने वाले थे और वो फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनती। हालांकि अब खबर आ रही है कि करण जौहर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Advertisement

जब पहले इस बायोपिक को लेकर चर्चा हुई थी तब करने जौहर ने युवराज सिंह के रोल के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को चुना था। सिद्धांत ने साल 2019 में रणवीर सिंह के साथ गली बॉय में काम किया है। हालांकि युवी को करना का ऐसा करना पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा है कि उनकी बायोपिक में ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसा कोई ए-लिस्ट एक्टर होना चाहिए।

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए कहा," युवराज सिंह की जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव भरी रही हैं और साथ में कैंसर के साथ उनकी लड़ाई। इसलिए करण उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते थे। युवराज सिंह और उनकी टीम के साथ उनकी कई मीटिंग हुई है और वो इसके अधिकार खरीदने वाले थे।"

सूत्र ने आगे बात करते हुए कहा कि सिद्धांत चतुर्वेदी का चेहरा युवराज सिंह से काफी मिलता है और करण फिल्म बनाने के लिए तैयार थे लेकिन युवराज को कोई ए - लिस्ट एक्टर चाहिए होता है। युवी ने अपने आप को पर्दे पर दिखाने के लिए ह्रतिक और रणबीर का नाम सुझाया है लेकिन करण को ऐसा लगता है कि कहानी में कोई मिलता जुलता चेहरा चाहिए इसलिए सिद्धांत उसके लिए परफेक्ट है। साथ ही उनका कहना है कि युवराज सिंह नेशनल हीरो है और चाहे एक्टर कोई भी हो लेकिन उनकी कहानी पर्दे पर चलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार