नई दिल्ली, 12 मार्च (CRICKETNMORE) । कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक पारी और 217 रनों से हराकर आठवीं और लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। करुण नायर के रिकॉर्ड 328 रन, कप्तान आर विनय कुमार के नाबाद 105 के सहारे कर्नाटक ने पहली पारी में 762 रन बनाए। करुण नायर को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Advertisement
तमिलनाडु की टीम पहली पारी में सिर्फ़ 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, लेकिन दूसरी पारी में दिनेश कार्तिक और विजय शंकर की शतकीय पारी के सहारे तमिलनाडु की टीम 411 रनों की चुनौती पेश कर पाई। दूसरी पारी में तमिलनाडु के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 126 रन देकर चार विकेट लिए।
Advertisement
एजेंसी