19 दिसंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। चेन्नई में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में करूण नायर ने कमाल कर दिखाया है। अपने पहले टेस्ट सेंचुरी को दोहरा शतक में बदल कर नायर ने इतिहास रच दिया है। करूण नायर का यह तीसरा टेस्ट है और तीसरे टेस्ट मैच में ही ऐसा कारनामा कर दिखाया है। बेहद ही खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड

Advertisement

इतना ही नहीं नायर भारत के लिए चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर टेस्ट क्रिकेट में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च रन बनानें का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले चेपक स्टेडियम में भारत के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च रन बनानें का रिकॉर्ड यशपाल शर्मा के नाम था जिन्होंने साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 140 रन की पारी खेली थी। 

इन 6 खिलाड़ियों की बदौलत टीम इंडिया ने 37 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

Advertisement

इसके अलावा करूण नायर अपने पहले टेस्ट शतक में सर्वोच्च रन बनानें के मामले में दिलीप सरदेसाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सरदेसाई जी ने अपने पहले टेस्ट शतक में 200  नॉट आउट रन की पारी खेली थी। वैसे पहले टेस्ट शतक में सर्वोच्च रन बनानें का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है।

आईपीएल 2017 से इस बड़े खिलाड़ी की इस टीम ने की छुट्टी, क्रिकेट जगत हैरान

यह खबर लिखे जाने तक करुण नायर 202 रन बनाकर खेल रहे हैं और आज हो सकता है कि करूण नायर विनोद कांबली 224 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दे।

पहले टेस्ट शतक में सर्वोच्च रन बनानें वाले बल्लेबाज.. लाइव स्कोर

विनोद कांबली 224
करूण नायर 202*
बी कुंदरन 192
शिखर धवन 187
रोहित शर्मा 177

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार