भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे क्रिकेटर आए हैं जो अपनी प्रतिभा की एक झलक दिखाकर एकदम से गायब़ हो गए हैं। उन्हीं में से एक क्रिकेटर का नाम है करुण नायर। इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत तो शानदार की लेकिन वो कब और कैसे टीम इंडिया से बाहर हो गए, ये अभी भी क्रिकेट फैंस की समझ में नहीं आ रहा है। 

Advertisement

अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि करुण नायर भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। अब नायर के बारे में एक दिलचस्प खुलासा हुआ है और ये खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर नाबाद 303 रन बनाने वाले नायर ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि उनकी मम्मी उन्हें एक सॉफ्टवेयर इंज़ीनियर बनाना चाहती थी लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया।

आपको बता दें कि नायर के तिहरा शतक लगाने के बाद जब यह माना जाने लगा था कि उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है, तो उनकी किस्मत ने एक बार फिर उन्हें धोखा दे दिया और मार्च 2017 में केवल तीन टेस्ट के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उसके बाद से वो भारतीय टीम में वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार