IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। माही घुटने की चोट से परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीजन में अब तक टीम का एक भी मैच मिस नहीं किया। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह सीजन कप्तान धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी के बाद आखिर कौन CSK की कमान संभालेगा? यह एक बड़ा सवाल है। इस कठिन सवाल का जवाब चेन्नई सुपर किंग्स के ही पूर्व खिलाड़ी केदार जधाव ने दिया है।

Advertisement

ये खिलाड़ी बन सकता है चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान

Advertisement

केदार जाधव ने जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर अपना मत रखते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ संभाल सकते हैं। केदार जाधव बोले, 'मेरा मानना है कि एमएस धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। बेन स्टोक्स भी एक अच्छे कप्तान हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए स्टोक्स को इस साल CSK के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनकी उपलब्ध भी एक इशू है। मेरे ख्याल से धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान के तौर पर टीम के लिए अच्छे विकल्प होंगे।'

कौन जीत सकता है IPL 2023?

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर केधार जाधव ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की चैंपियन टीम का भी नाम बताया है। दरअसल, केदार जाधव का मानना है कि इस साल एक बार फिर यह ट्रॉफी हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम उठाने वाली है। बता दें कि पिछले साल भी हार्दिक की सेना ने यह खिताब जीता था। आईपीएल 2023 में भी गुजरात टाइटंस ने अपने शुरुआती 4 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है।

ये खिलाड़ी बनाएगा सीजन में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

केदार जाधव का मानना है कि इस साल पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करेंगे। बता दें कि शिखर चार मैचों में 116.50 की औसत से कुल 233 रन ठोक चुके हैं। इतना ही नहीं, केदार जाधव का यह भी मानना है कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके शिखऱ धवन की वापसी इंटरनेशनल टीम में भी हो सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार