Kemar Roach Record: रोस्टन चेज (Roston Chase) की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने एंटीगुआ टेस्ट (WI vs SL 1st Test) के चौथे दिन श्रीलंका को उनकी दूसरी इनिंग में 101 रन पर ऑल आउट करके पारी और 217 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज़ केमार रोच (Kemar Roach) ने अपने तूफानी गेंदबाज़ी से जमकर धमाल मचाया और एक बेहद खास रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि एंटीगुआ टेस्ट में केमार रोच ने कुल 23 ओवर गेंदबाज़ी की और कुल 83 रन देकर श्रीलंका के 6 विकेट (पहली पारी 12 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट और दूसरी पारी 11 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट) निकाले।

Advertisement

खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं और वो ये कारनामा करने वाला सिर्फ पांचवें कैरेबियाई गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोस, मैलकम मार्शल, और लांस गिब्स जैसे दिग्गजों ने ही वेस्टइंडीज के लिए 300 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • कोर्टनी वॉल्श - 132 मैचों की 242 पारियों में 519 विकेट
  • कर्टली एम्ब्रोस - 98 मैचों की 179 पारियों में 405 विकेट
  • मैलकम मार्शल - 81 मैचों की 151 पारियों में 376 विकेट
  • लांस गिब्स - 79 मैचों की 148 पारियों में 309 विकेट
  • केमार रोच - 89 मैचों की 161 पारिमों 300 विकेट

बताते चलें कि 37 वर्षीय केमार रोच वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज़ भी बन गए हैं। उन्होंने जेसन होल्डर को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। केमार रोच के नाम अब 195 मैचों की 265 पारियों में 435 विकेट दर्ज हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में नंबर-1 पर महान कोर्टनी वॉल्श हैं, जिन्होंने 337 इंटरनेशनल मैचों की 446 पारियों में 746 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार