Alex Carey Gifts His Wicket to Keshav Maharaj in WTC Final 2025: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहले दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला। एक तरफ साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों पर ऑलआउट कर दिया तो दूसरी ओर पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपने चार विकेट सिर्फ 43 रन पर गंवा दिए और दूसरे दिन उन्हें मैच में बने रहने के लिए दमदार वापसी की उम्मीद होगी।

Advertisement

पहले दिन तेज़ गेंदबाजों के दबदबे के बीच साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने भी अपना जलवा दिखाते हुए एलेक्स कैरी का बड़ा विकेट हासिल किया। पहले दिन के 52वें ओवर की पहली गेंद पर केशव महाराज ने एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया। महराज द्वारा डाली गई फुलटॉस बॉल पर कैरी ने रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और बोल्ड हो गए।

Advertisement

कैरी को आउट करने के बाद महाराज का सेलिब्रेशन देखने लायक था। कैरी का विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए गिरा छठा विकेट था। विकेटकीपर-बल्लेबाज के आउट होने के बाद प्रोटियाज ने विपक्षी पारी को समेटने में ज्यादा समय नहीं लगाया औप ऑस्ट्रेलिया की टीम 56.4 ओवर में 212 रन पर आउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और कगिसो रबाडा ने इसे पूरी तरह सही साबित कर दिखाया। रबाडा ने महज 15.4 ओवर में 5 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 212 रन पर समेटने में अहम रोल निभाया। वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान बवुमा (2) और डेविड बेडिंघम (8) क्रीज़ पर थे। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 43 रन रहा और वो अभी भी 169 रन पीछे है.।ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने दो, जबकि कमिंस और हेजलवुड ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार