टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने एग्रेसिव रवैये की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक कॉम्पटन (Nick Compton) ने विराट के जोश और उनके अंदाज की आलोचना करते हुए उन्हें सबसे ज्यादा अपशब्द कहने वाले व्यक्ति बताया है। हालांकि, इंग्लैंड के ही दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन का कोहली के जोश को लेकर मानना कुछ और ही है।

Advertisement

केविन पीटरसन ने निक कॉम्पटन का नाम लिए बगैर विराट कोहली के एग्रेशन की तारीफ की है और उसे अच्छा बताया है। केविन पीटरसन ने बेटवे के लिए अपने ब्लॉग में लिखा, 'विराट कोहली को जितना मैं जानता हूं, मुझे पता है कि अपने नायकों का अनुसरण करने के लिए उसने कितनी ज्यादा मेहनत की है।'

Advertisement

केविन पीटरसन ने लिखा, 'सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और टेस्ट क्रिकेट के बाकी दिग्गज विराट कोहली के हीरो हैं। विराट कोहली चाहते हैं कि उनकी टीम हर हालात में अच्छा प्रदर्शन करे। पहले ऑस्ट्रेलिया में और अब इंग्लैंड में टीम को जीतते देखकर उन्हें अपार संतोष मिला होगा। उसका जोश, उसका जुनून और टीम के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है।' 

केविन पीटरसन ने लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट अभी भी विराट कोहली के लिए सब कुछ है और इस तरह के पल उसके करियर को परिभाषित करेंगे। एक वैश्विक सुपरस्टार क्रिकेटर का टेस्ट क्रिकेट के लिए इतना जुनून देखकर मुझे काफी ज्यादा अच्छा लगता है।' बता दें कि केविन पीटरसन इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार