आईपीएल 2022 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस बेहद ही खस्ता हालत में नज़र आ रही है। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में MI की टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से वह एक भी नहीं जीत सकी है। मुंबई इंडियंस के हालात इतने गंभीर है कि अब इस टीम के फैंस ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर के बेटे यानि अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में चांस ना देने पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जता दी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने बुधवार (27 अप्रैल) की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें बाएं हाथ का युवा गेंदबाज़ नेट्स में प्रैक्टिस करता नज़र आ रहा है। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद एमआई के फैंस ने कमेंट बॉक्स में मैसेज करते हुए अर्जुन को टीम में मौका ना दिए जाने पर खुब नाराज़गी जताई है। 

Advertisement

एक यूजर ने अपना गुस्सा जताते हुए कहा, 'खिलाना तो रन मशीन सैम्स और उनादकट को है फिर इसका वीडियो क्यों दिखा रहे हो।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'मौका भी दिया करो MI वालो। उसे सिर्फ नेट्स पर ही प्रैक्टिस कराने के लिए अपनी टीम में लिया है क्या। इससे तो अच्छा होता कोई और टीम अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में लेती, वहां कम से कम एक दो मैच खेलने को तो मिलता। यहां तो उलटा ही है।' ऐसे ही बहुत से यूजर्स ने अपनी नाराज़गी शो की है। जिनमें से कुछ हम आपको दिखाते हैं।

बता दें कि इस सीज़न मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाउंट से लगातार ही अर्जुन तेंदुलकर के वीडियो अपलोड किए जाते रहे है। यही वज़ह है फैंस को उम्मीद थी कि अर्जुन को जल्दी ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं सका। हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर निराश फैंस अब अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलता देखने की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार