MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन 8 रन बनाने के बाद दुर्भाग्य से रन आउट हो गए। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब शिखर धवन रन आउट होते हैं। शिखर धवन की फिटनेस कमाल की है और साथ ही रनिंग बिटविन द विकेट भी उनकी कमाल की रहती है, लेकिन इस बार उनका सामना पड़ गया कीरोन पोलार्ड से।

Advertisement

जंयत यादव द्वारा फेंके जा रहे दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर शिखर धवन समय रहते क्रीज तक नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए। कीरोन पोलार्ड का थ्रो सीधे स्टंप पर जाकर लगा तो धवन को यकीन नहीं हुआ कि वो रन आउट हो सकते हैं। हालांकि, बाद में थर्ड अंपायर द्वारा शिखर धवन को आउट करार दिया गया।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंत का यह फैसला सही साबित हुआ और इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 129 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए तो वहीं क्विंटन डी कॉक ने 19 रन की पारी खेली। 

बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए यह एक महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि उन्होंने अपने 11 मैचों में से सिर्फ पांच जीते हैं और अभी भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन वे एक और जीत के साथ शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार