मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव (82) और ईशान किशन (84 रन) ने तूफानी अर्धशतक लगाकर हैदराबाद के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

Advertisement

इस मैच में मुंबई के फैंस को टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन उनका बल्ला बिल्कुल खामोश रहा हालांकि, वो जिस तरह से आउट हुए उसने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।

Advertisement

पोलार्ड को आउट करने के लिए गेंदबाज़ अभिषेक शर्मा और हैदराबाद के कप्तान मनीष पांडे ने धोनी जैसा दिमाग लगाया और उनका ये दांव बिल्कुल सही रहा। मनीष पांडे ने अभिषेक के पहले ही ओवर में पोलार्ड के खिलाफ बिल्कुल स्टंप्स के सामने बाउंड्री पर फील्डर को खड़ा किया हुआ था।

ऐसा अक्सर देखा गया है कि पोलार्ड बिल्कुल तीर जैसा सीधा शॉट खेलकर छक्का और चौका लगाते हैं लेकिन इस बार वो मनीष पांडे और अभिषेक शर्मा की प्लानिंग का शिकार हो गए। बिल्कुल साइटस्क्रीन के सामने जेसन रॉय ने शानदार कैच पकड़कर पोलार्ड की पारी का अंत किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार