13 दिसंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले को दौरान पोलार्ड ने ये कारनामा किया। 

Advertisement

बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

इस पारी को मिलाकर पोलार्ड ने अब तक खेले गए 496 मैचों में 9935 रन बनाए हैं,जिसमें एक शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट मे उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के रिकॉर्ड को तोड़ा। मैकुलम ने 370 टी-20 मैचों में 9922 रन बनाए थे। 

पाकिस्तान के शोएब मलिकर चौथे नंबर पर हैं और उन्होंने 362 मैचों में 9176 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 277 मैचों में 9090 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के विराट कोहली ने 274 मैचों में 8739 रन और रोहित शर्मा ने 324 मैचों में 8502 रन बनाए हैं। 

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 400 टी-20 मैचों में 13152 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार