आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई सारे खिलाड़ियों पर खुब पैसों की बारिश हुई। वहीं इसी बीच कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिन्हें उनकी पुरानी टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बातएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें आईपीएल 2023 में उनकी टीम रिटेन नहीं रिलीज कर सकती है।

Advertisement

1. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)

Advertisement

कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए संकटमोचन रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई बारे कीरोन पोलार्ड ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर एमआई को जीत दिलवाई है। यही कारण था जिस वज़ह से मुंबई ने आईपीएल 2022 से पहले उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन इस साल पोलार्ड बिल्कुल ही बेरंग नज़र आए है। 

35 साल के पोलार्ड ने 11 मुकाबलों में 14.40 की खराब औसत के साथ सिर्फ 144 रन ही बनाए है। इस दौरान पोलार्ड का स्ट्राइकरेट महज़ 107.46 का रहा है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पोलार्ड को टीम से ड्रॉप भी किया था, ऐसे में अब यह हो सकता है कि एमआई की टीम पोलार्ड का रिप्लेसमेंट खोज रही हो और अगले सीज़न उन्हें रिटेन ना करे।

2. केन विलियमसन (Kane Williamson)

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीम की कमान केन विलियमसन के हाथों सौंपी थी और उन्हें पूरे 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन इस कीवी कप्तान की फॉर्म बेहद ही खराब रही है।

इस सीज़न केन ने 12 मुकाबलों में ओपनिंग करते हुए 18.91 की बेहद ही खराब औसत के साथ सिर्फ 208 रन ही बनाए है। गौरतलब है कि इस दौरान विलियमसन का स्ट्राइरेट 100 का भी नहीं रहा है। यही कारण है अब ऑरेंज आर्मी आईपीएल 2023 में उन्हें रिटेन तो नहीं पर रिलीज जरुर कर सकती है।

Advertisement

3. अब्दूल समद (Abdul Samad)

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स की टीम ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिनमें से एक हैं अब्दूल समद। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को ऑरेंज आर्मी ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें पूरे सीज़न में अब तक सिर्फ 2 ही मुकाबलों में खेलने का मौका दिया गया है।

Advertisement

20 साल के अब्दूल समद विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीज़न उन्हें अपना टैलैंट दिखाने का भरपूर मौका नहीं मिल सका। समद ने दो मुकाबलों में सिर्फ 4 रन बनाए जिसके बाद प्लेइंग इलेवन से उन्हें ड्रॉप कर दिया है।

ऐसे में अब अगर अगले साल हैदराबाद उन्हें  रिटेन नहीं करती तो इसमें बिल्कुल भी हैरान होने की बात नहीं होगी। गौरतलब है कि कहीं ना कहीं टीम का यह फैसला अब्दूल समद के हित में ही जा सकता है, क्योंकि इस युवा खिलाड़ी को मौके की जरुरत है, जो हैदराबाद की टीम में उन्हें नहीं मिल सका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार