नई दिल्ली, 05 फरवरी (CRICKETNMORE) । रायल चैलेंजर्स बंगलुरु ने नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिये किंग्स इलेवन पंजाब के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मनदीप सिंह को अपनी टीम से जोड़ा है।
Advertisement
मनदीप घरेलू और जूनियर स्तर पर तथा आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 2012 के सत्र में उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था। मनदीप छठे खिलाड़ी हैं जिन्हें 2015 सत्र से पहले एक टीम से दूसरी टीम के साथ जोड़ा गया। रायल चैलेंजर्स बंगलुरु ने इकबाल अब्दुल्ला को भी राजस्थान रायल्स से लिया है।
(ऐजंसी)