मोहाली, 14 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शीर्ष स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को फॉर्म में लौटी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

11 मैचों में सात जीत के साथ पहले स्थान पर चल रही हैदराबाद की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच के बुरे प्रदर्शन को भूल कर आगे बढ़ना चाहेगी।

Advertisement

पंजाब का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है लेकिन, जब से टीम की कमान मुरली विजय के हाथों में है, टीम ने काफी सुधार किया है। टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ हुए मैच में भी पंजाब जीत हासिल करने से सिर्फ एक रन से चूक गई थी।

टीम के पूर्व कप्तान डेविड मिलर, तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और चोटिल शॉन मार्श की जगह टीम में शामिल किए गए हाशिम अमला बल्ले से अपना जौहर नहीं दिखा पाए है। विजय को उम्मीद होगी की यह तीनों हैदराबाद के खिलाफ अपने बल्ले से रन बनाए।

कप्तान विजय के अलावा मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस और रिद्धिमान साहा ने बल्ले से जरूर अच्छा योगदान दिया है।

Advertisement

स्टोइनिस ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम को सफलता दिलाई है। पिछले मैच में पंजाब की गेंदबाजी लाजवाब रही थी। कप्तान को अगले मैच में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद है।

पंजाब को अपने अगले तीनों मैचों में करो या मरो वाली स्थिति से गुजरना है। अगर टीम अपने अगले तीनों मैच जीत जाती है तो वह फिर प्लेऑफ में जाने के लिए रन रेट पर निर्भर करेगी।

हैदराबाद की टीम पंजाब के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी गेंदबाजी है। अनुभवी आशीष नेहरा के साथ युवा भुवनेश्वर कुमार और युवा मुस्ताफिजुर रहमान ने इस सत्र में हर किसी को परेशान किया है। इस तिकड़ी से पार पाना अभी तक सभी के लिए मुश्किल रहा है।

Advertisement

बल्लेबाजी में शिखर धवन और डेविड वार्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। धवन हालांकि इस समय थोड़ी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, मध्य क्रम में केन विलियिम्सन, मोइजेज हेनरिक्स और युवराज सिंह ने टीम की जिम्मेदारी संभाल रखी है।

टीमें (संभावित) :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग, शिखर धवन, मोइजेज हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, अभिमन्यु मिथुन, इयोन मोर्गन, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, विजय शंकर, करन शर्मा, बरेंदर सरन, त्रिमालसेट्टी सुमन, आदित्य तारे, केन विलियम्सन और युवराज सिंह।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब : मुरली विजय (कप्तान), डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, काइल अबॉट, मनन वोहरा, मिशेल जॉनसन, हाशिम अमला, अनुरीत सिंह, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा, प्रदीप साहू, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अरमान जाफर, स्वप्निल सिंह, के.सी. करिअप्पा, फरहान बेहरदीन, ऋषि धवन, गुरकीरत सिंह मान, शार्दुल ठाकुर और निखिल नाइक।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार