आईपीएल 20222 के 47वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत के साथ ही रिंकू सिंह लाइमलाइट में आ गए। इस मैच में केकेआर ने राजस्थान को 7 विकेटट से हराकर दो अहम अंक हासिल किए और रिंकू सिंह को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले रिंकू सिंह 5 साल तक आईपीएल मैच खेलने के लिए संघर्ष करते रहे और जब मौका मिला तो उन्होंने चौका मार ही दिया।

Advertisement

रिंकू ने इस मैच में 23 गेंदों में 42 रन बनाए और केकेआर की नैय्या को पार लगा दिया। हालांकि, रिंकू ने 2018 में IPL डेब्‍यू किया था, इसके बावजूद वो राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 13वां आईपीएल मैच ही खेल रहे थे। ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इस खिलाड़ी ने पांच सालों तक चुपचाप पर्दे के पीछे बैठकर अपनी मेहनत जारी रखी और अपने मौके का इंतज़ार किया।

Advertisement

हालांकि, आप सबके लिए रिंकू की ये पारी चमत्कार या तुक्का हो सकती है लेकिन रिंकू के लिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, रिंकू को मैच से एक रात पहले ही ये पता लग गया था कि वो राजस्थान के खिलाफ मैच में धमाका करेंगे। जी हां और इसीलिए उन्होंने अपने हाथ में ये पहले से लिख दिया था कि वो फिफ्टी लगाएंगे। 

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि राणा के साथ बातचीत में रिंकू इस बात का खुलासा करते हैं। रिंकू ने बताया कि सोने से पहले उन्‍होंने हाथ पर '50 रन नॉटआउट' लिख दिया था। रिंकू ने राणा के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं आज रन बनाऊंगा, मैन ऑफ द मैच बनूंगा और मैंने खुद ही अपने हाथ से लिखा था 50.. और इसके साथ एक हार्ट भी बनाया था।'

ज़ाहिर है रिंकू को उनकी जिद्द और मेहनत का ईनाम राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मिल गया लेकिन अभी ये कहानी खत्म नहीं हुई है क्योंकि अगर केकेआर को यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो रिंकू सिंह के अलावा और भी बल्लेबाज़ों को आगे आना होगा और प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार