न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम केकेआर के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) ने कुछ वक्त पहले अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI टीम का चुनाव किया था। ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी टीम में मुंबई के लिए खेल रहे या मुंबई से खेल चुके खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा भरोसा जताया। ब्रेंडन मैकुलम जिन्होंने 101 टेस्ट, 71 टी-20 और 260 वनडे मैचों में कीवी टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला उनके नाम 14 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। 

Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी टीम में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के अलावा रिकी पोंटिंग, मिचेल जॉनशन और ट्रेंट बोल्ट को भी जगह दी है। ये सभी खिलाड़ी कभी ना कभी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, इनमें से सचिन ही केवल ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने पूरे करियर मुंबई इंडियंस के लिए ही क्रिकेट खेला।

Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम केकेआर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चैन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेले चुके हैं। ब्रेंडन मैकुलम ने 2008 में आईपीएल के पहले मैच में ही विस्फोटक शतक जड़ा था। ब्रेंडन मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी टीम का कप्तान महान वेस्टइंडीज खिलाड़ी विव रिचर्डस को बनाया है। विव रिचर्डस की गिनती क्रिकेट के दिग्गजों में होती है।

Brendon McCullum All time XI: क्रिस गेल (PBKS), सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस), रिकी पोंटिंग (मुंबई इंडियंस), ब्रायन लारा, विव रिचर्डस, जैक कैलिस (केकेआर), एडम क्रेग गिलक्रिस्ट (डेक्कन), टिम साउदी (केकेआर), शेन वॉर्न (राजस्थान रॉयल्स), ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), मिचेल जॉनसन (मुंबई इंडियंस)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार