बेंगलुरू, 7 मई | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 46वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने मंदीप सिंह (52) और शेन वाटसन के स्थान पर इस मैच में शामिल हुए ट्रेविस हेड (नाबाद 75) की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

Advertisement

मैच के दौरान बारिश ने भी खलल डाली थी, जिसके कारण कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा। आईपीएल के अपने 100वें मैच में बेंगलोर की पारी की शुरुआत करने उतरे क्रिस गेल को उमेश यादव की गेंद पर कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने लपका। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मंदीप और कप्तान विराट कोहली (5) ने दूसरे विकेट के लिए 20 ही रन जोड़े थे कि उमेश ने कोहली को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। कोहली के आउट होने के बाद मंदीप का साथ देने आए डिविलियर्स को सुनील नरेन ने बोल्ड कर बेंगलोर का तीसरा विकेट गिराया।

Advertisement

इसके बाद मंदीप और हेड ने टीम की पारी को संभाला। दोनों ने 66 रनों की नाबाद साझेदारी कर 100 के स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान बारिश ने खलल डाली और मैच बीच में ही रुक गया।

बारिश के बंद होने के बाद मैदान पर उतरे मंदीप 105 के कुलयोग पर नरेन की गेंद पर उमेश के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 43 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

मंदीप के पवेलियन लौटने के बाद हेड के साथ बेंगलोर की पारी को आगे बढ़ाने उतरे केदार जाधव को क्रिस वोक्स ने उमेश के ही हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद 142 के स्कोर पर पवन नेगी (5) के रूप में उमेश ने बेंगलोर का छठा विकेट गिराया।

Advertisement

इसके बाद हेड ने निर्धारित समय तक 16 रन जोड़कर टीम का स्कोर 158 तक पहुंचाया और इसी के साथ बेंगलोर की पारी समाप्त हो गई। हेड ने अपनी पारी में खेली गई 47 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

कोलकाता के लिए उमेश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, नरेन को दो और वोक्स को एक सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार