कोलकाता, 28 अप्रैल| सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (60) की तेज अर्धशतकीय पारी और करुण नायर तथा श्रेयस अय्यर (47) के साथ उनकी उपयोगी साझेदारियों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी आईपीएल के 32वें राउंड रोबिन लीग मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 161 रनों की चुनौती रखी है। कोलकाता ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया तो दिल्ली ने भी नायर (15) और सैमसन की बदौलत अच्छी शुरूआत की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 48 रन जोड़े। इसमें नायर के 15 औ? सैमसन के 27 रन शामिल है। दिल्ली ने अंतिम रूप से 20 ओवरो में छह विकेट पर 160 रन जोड़े। अंकित बावने 12 रनों पर नाबाद रहे। LIVE

नायर का विकेट सुनील नरेन ने लिया। इसके बाद सैमसन ने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस साझेदारी में सैमसन के 33 और अय्यर के 41 रन शामिल हैं। सैमसन का विकेट 123 के कुल योग पर गिरा। 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले सैमसन ने 38 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए।

सैमसन को उमेश यादव ने चलता किया। श्रृषभ पंत इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर नेथन कोल्टर नाइल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। उस समय दिल्ली का कुल स्कोर 131 रन था। पंत की विदाई के बाद 140 के कुल योग पर अय्यर आउट हुए जबकि 146 रन के कुल योग पर कोरी एंडरसन (2) का विकेट गिरा। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अय्यर ने 34 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। पिछली कुछ पारियों में ताबड़तोड़ रन बनाने वाले क्रिस मौरिस (11) इस दफे अपने प्रयास में नाकाम रहे। मौरिस ने 10 गेंदों पर एक चौका लगाया। मौरिस को 159 के कुल योग पर नाइल ने आउट किया। कोलकाता की ओर से 34 रन देकर तीन सफलता हासिल की जबकि नरेन ने 25 तथा उमेश ने 38 रन देकर एक-एक विकेट प्राप्त किया।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार