श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले फ्रेंचाइजी के IPL 2026 के पहले घरेलू मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में शामिल हो सकते हैं।
रेवस्पोर्ट्स की खबर के अनुसार पथिराना को तक श्रीलंका क्रिकेट से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। और गेंदबाज के करीबी सूत्रों ने बताया है कि 25 से 27 मार्च तक उन्हें क्लीयरेंस मिल जाएगी, टूर्नामेंट की शुरूआत से ठीक पहले।
केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।
सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं कि श्रीलंका क्रिकेट ने पथिराना को 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' (NOC) देने से मना कर दिया है। लेकिन खबर के अनुसार अभी तक पथिराना ने अभी तक इसके लिए आवेदन भी नहीं किया है। एनओसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया तभी शुरू होगी, जब पथिराना फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे।
पथिराना ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है और उनके करीबी लोगों को पूरा भरोसा है कि वह आने वाले दिनों में वह 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ गेंदबाजी करेंगे।
पथिराना टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे और इस कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वह अब पूरी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं लेकिन आईपीएल लंबा टूर्नामेंट हैं, इसलिए वह अपनी रिकवरी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।केकेआर को उनकी गेंदबाज़ी और फिटनेस में हो रही प्रगति के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।