कोलकाता, 21 अप्रैल (CRICKETNMORE): गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 23वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह दोनों टीमें इस संस्करण में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। सात अप्रैल को राजकोट मे ंहुए पहले मैच में कोलकाता ने गुजरात को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी की जगह 19 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज हो सकता है टीम इंडिया में शामिल

Indian Twenty20 League, 2017

   KOL   V/S   GUJ  

23rd match - Kolkata v Gujarat

Fri Apr 21 20:00 IST

Scorecard | Commentary

Advertisement

बुरे दौर से गुजर रही गुजरात की कोशिश इस बार हिसाब बराबर करने की होगी। साथ ही वह जीत के रास्ते पर लौटने की भी कोशिश करेगी। एक और हार उसके अंतिम चार में क्वालीफाई करने के अभियान कमजोर कर सकती है। 

Advertisement

कोलकाता ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। कोलिन डी ग्रांडहोमे की जगह शाकिब अल हसन आए हैं। वहीं गुजरात की टीम में शिविल कौशिक की जगह प्रवीण कुमार और जेम्स फॉल्कनर को एंड्रयू टाई की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

टीमें :

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, जेम्स फॉल्कनर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, ड्वायन स्मिथ, बासिल थंपी, एरॉन फिंच, धवल कुलकर्णी और प्रवीण कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, युसुफ पठान, क्रिस वोक्स, सूर्यकुमार यादव, नाथन कल्टर नाइल, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव और उमेश यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार