भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के बड़े अंतर से हराकर मैच जीता और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला स्वर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी है।
पीएमओ की तरफ से एक्स पर लिए पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, "इंडियन क्रिकेट के लिए शानदार जीत। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह खेलों में एक जबरदस्त प्रदर्शन था, जिसमें आत्मविश्वास, स्किल और शानदार टीमवर्क दिखा। इस जीत से भारत को इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक भी मिला है। टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है और यह देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।"
मैच की बात करें, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शेफाली वर्मा के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48, मंधाना के 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79, और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया।
217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तानी चमारी अथापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए।
मैच की बात करें, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शेफाली वर्मा के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48, मंधाना के 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79, और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। श्रीलंका ने रजत, जबकि पाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता है।