बेंगलुरु, 18 मई| परंपरागत प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। बारिश से बाधित अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में कदम रखने वाली कोलकाता आईपीएल के लीग मैचों में मुंबई से दो बार मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी।  पहले मैच में मुंबई ने कोलकाता को चार विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में मुंबई ने नौ रनों से जीत हासिल की थी।

मुंबई को पहले क्वालीफायर मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने 20 रनों से हराया था। इसी कारण रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा।
पिछले नौ सीजन में कोलकाता और मुंबई दो-दो बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमा चुकी हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इस साल मुंबई के पास पारी की शुरुआत के लिए लेंडल सिमंस और पार्थिव पटेल जैसे मजबूत सलामी बल्लेबाज हैं, वहीं कप्तान रोहित, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड और जैसे दमदार बल्लेबाज भी हैं। टीम को जरूरत के वक्त पांड्या भाइयों, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर संभाला भी है। 

लीग में अब तक खेले गए मैचों में से 10 मुकाबले जीतकर आठ टीमों की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली मुंबई शानदार फार्म में रही है। उसे अगर फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे पुणे के खिलाफ मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा।

मुंबई की गेंदबाजी की बात की जाए, तो उसके पास श्रीलंकाई खिलाड़ी लासिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिशेल मैक्लेघन हैं, वहीं अंतिम ओवरों में खेल को पलटने के लिए टीम के पास जसप्रीत बुमराह और हार्दिक जैसे खिलाड़ी हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पिछला मैच जीतने वाली कोलकाता के पास कप्तान गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा और क्रिस लिन जैसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी स्थिति में टीम को संभाल सकते हैं। हालांकि, कप्तान गंभीर ने इस बात पर जोर दिया है कि टीम को उसकी बल्लेबाजी फॉर्म को सुधारने की जरूरत है। 

पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चोट से वापसी करने वाले नाथन कोल्टर नाइल ने तीन अहम विकेट लेकर हैदराबाद की पारी को 128 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

नाइल के अलावा टीम के पास उमेश यादव, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, ट्रैंट बाउल्ट जैसे गेंदबाज हैं। यह देखना भी बाकी है कि मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में कोलकाता में मनीष पांडे की वापसी होती है या नहीं। पांडे को एलिमिनेटर मैच में गंभीर की अंतिम एकादश टीम में शामिल नहीं किया गया था। 

टीमें

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, मिशेल जॉनसन, मिशेल मैक्लेघन, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, श्रेयस गोपाल, टिम साउदी, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, कर्ण शर्मा और विनय कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), डारेन ब्रावो, ट्रैंट बाउल्ट, पीयूष चावला, नाथन कोल्टर नाइल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, ऋषि धवन, सायन घोष, शेल्डन जैक्सन, इशांक जग्गी, कुलदीप यादव, क्रिस वोक, क्रिस लिन, सुनील नरेन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, अंकित राजपूत, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर) और उमेश यादव। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार