KL Rahul Wedding Photos: टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर केएल राहुल ने आथिया शेट्टी संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर केएल राहुल- आथिया शेट्टी की शादी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रही। इस बीच अथिया और केएल की शादी के फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा।

Advertisement

दुल्हन के लिबाज़ में आथिया शेट्टी बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में आथिया शेट्टी की मां को उन्हें आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है। आथिया शेट्टी अपनी मां के बेहद करीब हैं हालांकि, उन्हें कई मौकों पर मां से ज्यादा पिता सुनील शेट्टी की जमकर तारीफ करते हुए सुना गया है।

आथिया शेट्टी को केएल राहुल के साथ जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान केएल राहुल से जुड़ी ये बात सामने आई थी कि लड़कियों के सामने केएल राहुल थोड़ा नर्वस हो जाते हैं।

आथिया शेट्टी ने अपने संगीत की ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में आथिया शेट्टी को दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

आथिया शेट्टी से जुड़ी एक तस्वीर में उनके पिता सुनील शेट्टी संगीत में नाचते नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी काफी ज्यादा फिट और स्लिम ट्रिम नजर आ रहे हैं।

केएल राहुल का मां हल्के नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। केएल राहुल ने अपनी मां के बारे में बीते दिनों इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनको मां को उनके क्रिकटर बनने से ज्यादा सरकारी नौकरी मिलने पर खुशी हुई थी। 

इस तस्वीर में अथिया और राहुल झूमकर नाचते दिख रहे हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने लंबे टाइम तक एक दूसरे को डेट किया है।

वहीं अगर केएल राहुल के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो शादी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज मिस करने के बाद लोकेश राहुल अब बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार