गौतम गंभीर बोले,धोनी की जगह इसे मिलना चाहिए टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में मौका

Updated: Mon, Apr 13 2020 17:08 IST
MS Dhoni (Twitter)

नई दिल्ली, 13 अप्रैल| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि अगर आईपीएल का 13वां सीजन कोविड-19 के कारण इस साल नहीं हो पाता है तो महेंद्र सिंह धोनी के लिए टी-20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी करना काफी मुश्किल होगा।

एक चैनल के शो पर गंभीर ने कहा, "अगर आईपीएल इस साल नहीं होता है तो धोनी के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। उनका चयन किस आधार पर किया जाएगा जबकि वह एक डेढ़ साल से खेले नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर आईपीएल नहीं होता है तो, धोनी की वापसी की संभावनाएं काफी कम हैं। आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जो अच्छा प्रदर्शन कर सकेगा और भारत के लिए मैच जीत सकेगा, वही भारत के लिए खेलेगा।"

धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

गंभीर के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल, धोनी के सही विकल्प होंगे।

गंभीर ने कहा, "धोनी के सबसे सही विकल्प राहुल हो सकते हैं। उन्होंने जब से सीमित ओवरों में विकेटकीपिंग संभाली है, मैंने उनका प्रदर्शन देखा है, एक बल्लेबाज के तौर पर भी और विकेटकीपर के तौर पर भी।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें