11 फरवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने करियर का चौथा शतक जड़कर एक खास कीर्तिमान बना दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने राहुल ने 113 गेंदों में 9 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके साथ ही राहुल न्यूजीलैंड की सरजमीं पर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में ऑकलैंड के ईडन पार्क में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुरेश रैना ने नाबाद 110 रन रन बनाए थे।

Advertisement

साथ ही वह एशिया के बाहर शतक मारने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टॉन्टन में खेले वनडे में राहुल द्रविड़ ने 145 रन बनाए थे। 

गौरतलब है कि केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। हेमिल्टन में खेले गए पहले वनडे में भी उन्होंने 64 गेंदों में 88 रन की पारी खेली थी। वहीं कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने सबसे ज्याजा 224 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार