India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की और रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट होने से पहले शानदार 81 रनों की पारी खेली। उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए रवींद्र जडेजा से ज्यादा श्रेय केएल राहुल को दिया जाना चाहिए जिन्होंने हवा में गोता लगाकर शानदार कैच लपका था। 

Advertisement

केएल राहुल द्वारा पकड़े गए एक हाथ से स्टनर कैच ने ख्वाजा को पूरी तरह से हैरान कर दिया था। आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा को विश्वास ही नहीं हुआ और वो अपने घुटनों के बल नीचे बैठ गए। भारत के लिए ये कैच गेमचेंजर हो सकता है। आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा खुदको बेहद बदकिस्मत मानेंगे।

Advertisement

दरअसल, जडेजा की गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने रिवर्स स्वीप के लिए गेंद को खेलना चाहा था। उस्मान ख्वाजा ने गेंद को पॉइंट की ओर खींचा, लेकिन केएल ने अपनी दाईं ओर गोता लगाया और एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैट रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को टीम में शामिल किया वहीं इस मैच में मैथ्यू कुहनमैन डेब्यू कर रहे हैं।

कुहनमैन को पहले टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया था। लेग स्पिनर मिच स्वेपसन अपने बच्चे के जन्म के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं जिनकी जगह कुहनमैन को ऑस्ट्रेलियाई स्कवॉड में शामिल किया गया। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में मौका मिला है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। अश्विन ने अबतक 3 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार