श्रीलंका के स्पिनर जेफ्री वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) ने रविवार (4 अगस्त) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। वेंडरसे ने 10 ओवर में सिर्प 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम के पहले छह विकेट चटकाते हुए वेंडरसे ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, शिवम दुबे औऱ श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

वैसे तो वेंडरसे ने सभी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन जैसे ही उन्होंने केएल राहुल को आउट किया भारत मैच में पिछड़ गया था। राहुल दो गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें वेंडरसे की गेंद का कुछ भी अता-पता नहीं चला। ये घटना भारतीय पारी के 23वें ओवर के दौरान हुई जब वेंडरसे ने एक शानदार गेंद फेंकी, जिसका राहुल के पास कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

श्रेयस अय्यर के वेंडरसे की घातक गुगली से आउट होने के बाद राहुल अक्षर पटेल का साथ देने पहुंचे थे लेकिन वो भी सिर्फ दो गेंद के मेहमान थे। राहुल के सस्ते में आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। आप उनके विकेट का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। मेंडिस के अलावा अविष्का फर्नांडो ने 40 रन, डुनिथ वेल्लालागे ने 39 रन औऱ कुसल मेंडिस ने 30 रन बनाए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया। इसके जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन, अक्षर पटेल ने 44 रन और शुभमन गिल ने 35 रन की पारी खेली। बाकी अन्य कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका और भारत को सीरीज के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के लिए जेफ्री वेंडरसे ने 6 विकेट और कप्तान चरिथ असलंका ने 3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार