भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शुक्रवार (17 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने 91 गेंदों में सात चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली।

Advertisement

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Advertisement

राहुल वनडे इंटरनेशनल में 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 50 पारियों के बाद कोहली के 1945 रन हो गए हैं। इस मामले में राहुल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली ने पहली 50 वनडे पारियों में 1919 रन बनाए थे। 2049 रन के साथ शिखऱ धवन पहले नंबर पर हैं। 

ऋषभ पंत से निकले आगे

बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल के इस पारी को मिलाकर 738 रन हो गए हैं। राहुल ने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 708 रन दर्ज हैं। एमएस धोनी (10599), राहुल द्रविड़ (2300) और नयन मोंगिया (1272) अब राहुल से आगे हैं। 

गौरतलब है कि भारत ने पहले वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद शमी,मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट,रविंद्र जडेजा ने दो विकेट, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया

Advertisement

इसके जवाब में भारत 39.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत गया। राहुल के अलावा जडेजा ने 69 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 45 रन की पारी खेली। जडेजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार