Rishabh Pant Video: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के तीसरे दिन भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अटैकिंग बैटिंग देखने मिली। उन्होंने 62 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 55 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच पंत ने जैकब डफी (Jacob Duffy) को भी आईना दिखाया और उन्हें एक पैर पर खड़ा होकर करारा चौका मारा।

पंत ने मारा थप्पड़ चौका: ये नज़ारा भारतीय टीम की पहली पारी के 121वें ओवर में देखने को मिला। ऋषभ पंत मैदान पर लंबा समय बिता चुके थे और अब अटैक करने के मूड में थे। इसी मौके पर उन्होंने जैकब डफी को टारगेट किया। उन्होंने डफी की आखिरी तीन गेंदें खेली और इस पर दो लंबे छक्के और एक चौका मारा।

पंत का चौका आखिरी गेंद पर देखने को मिला। डफी ने शॉर्ट गेंद फेंकी थी जिस पर पंत ने क्रीज से बाहर निकलकर सामने चौका मारा। जब उन्होंने शॉट खेला तब वो एक पैर पर खड़े थे। डफी की गेंद उनके बैट के निचले हिस्से से टकराई थी। हालांकि पंत ने इतनी पावर से शॉट खेला कि गेंद सीधा गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ गई। आप नीचे पंत का वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि जैकब डफी के लिए वेलिंगटन टेस्ट बेहद निराशाजनक रहा है। वो अब तक 29 ओवर कर चुके हैं जिसमें उन्होंने महज़ 1 विकेट लेकर 180 रन लुटाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.21 है।

मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। वो दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 486 रन जोड़ चुके हैं। मैदान पर कैप्टन ऋषभ पंत (62 गेंदों पर 55 रन) और अंशुल कंबोज (02 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है। बताते चले भारत ने मेजबान टीम पर 118 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑल आउट हुई थी।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार