India vs New Zealand 1st Test Day 3 Highlights:  केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 118 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है।\

तीसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने पहले सत्र में शानदार खेल दिखाया। राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया और दूसरे छोर से पडिक्कल ने भी उनका साथ निभाया।

पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 175 गेंदों में 80 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की और मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा, जिन्होंने 290 गेंदों में 9 चौकों औऱ 2 छक्कों को बदौलत 136 रन बनाए।

दिन के आखिरी ओवर में गिल आउट हुए और शतक पूरा नहीं कर पाए। गिल ने 146 गेंदों में 90 रन की पारी खेली। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 127 गेंदों में 100 रन जोड़े। पंत (55 रन) और नाइटवॉचमैन अंशुल कंबोज (0) नाबाद पवेलियन लौटे।

बता दें कि इससे पहले दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने 85 रन की पारी खेली थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट पारी में भारतीय टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों ने पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।

कीवी टीम के लिए मैट हेनरी, काइली जैमीसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ के खाते में 1-1 विकेट आया है।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जिसमें हेनरी निकल्स ने नाबाद 175 रन औऱ ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की बेहतरीन पारी खेली।

भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट,आकाशदीप ने 3 विकेट, अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार