Nathan Smith Bowled KL Rahul Video: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को खूब परेशान किया और पहली पारी में 290 गेंद खेलकर 136 रन बनाए। केएल को बैटिंग करता देख ऐसा लग रहा था कि वो दोहरा शतक तो आराम से बनाएंगे, लेकिन कीवी तेज गेंदबाज़ नाथन स्मिथ (Nathan Smith) ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने एक बेहद ही गज़ब की इनस्विंगर डिलीवर करके राहुल को पवेलियन भेजा। 

ये घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 104वें ओवर में घटी। एक तरफ केएल राहुल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नाथन स्मिथ भी पूरा दम लगाकर गेंद फेंक रहे थे। इसी बीच स्मिथ ने एक इनस्विंगर से केएल राहुल को सरप्राइज किया। उन्होंने 132.1 kph की रफ्तार  से ये गेंद फेंका जिस पर वेल सेट बैटर के भी होश उड़ गए।

नाथन स्मिथ का बॉल पिच से टकराकर तेजी से अंदर की तरफ गया। इसे केएल राहुल ने डिफेंड करके रोकने की कोशिश की। यहां वो सफल नहीं हुए। गेंद सीधा उनके बैट के ऐज से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। ऐसे आउट होने के बाद केएल राहुल पूरी तरह हैरान थे। आप उनके रिएक्शन और आउट होने का पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। वो दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 486 रन जोड़ चुके हैं। मैदान पर कैप्टन ऋषभ पंत (62 गेंदों पर 55 रन) और अंशुल कंबोज (02 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है। बताते चले भारत ने मेजबान टीम पर 118 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑल आउट हुई थी।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार