टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। केएल राहुल बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को डेट कर रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं। अथिया शेट्टी पेशे से एक्ट्रेस ही हैं और फिल्मों की दुनिया में वो अपने पिता की तरह ही नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisement

इस बीच अथिया शेट्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खूबसूरत अथिया शेट्टी पूरे कॉन्फिडेंस में रैंप वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, अथिया शेट्टी के इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'घोड़ी लग रही है भाई केएल राहुल कहां फंस गया यार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसका जेंडर क्या है मेल या फीमेल?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मर्द जैसी दिख रही है।' वहीं अन्य लोग भी अथिया शेट्टी के जेंडर को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

किसी ने लिखा, 'मुझे तो केएल राहुल के बारे में सोच सोचकर रोना आ रहा है। पूरे इंडिया में उसे यही लड़की मिली थी।' ऐसा पहली बार नहीं है कि अथिया शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा हो इससे पहले भी अथिया ट्रोल हो चुकी हैं। हालांकि, अथिया ने कभी भी खुलकर ट्रोलर्स को जवाब नहीं दिया है।

Advertisement

वहीं अगर केएल राहुल की बात करें तो राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम आईपीएल 2022 में 11 में से 8 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। अथिया शेट्टी को मैदान पर राहुल को चीयर करते हुए देखा जा चुका है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार