India vs New Zealand 1st Test Records: भारतीय ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में पहली पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल के टेस्ट करियर का यह 13वां शतक है और विदेश में दसवां। इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
राहुल पांचवें भारतीय ओपनर बन गए हैं जिन्होंने सभी SENA (साउथ अफ्रीका,इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने ही यह कारनामा किया था।
इसके अलावा वो पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में शतक लगाए हैं।
सुनील गावस्कर की बराबरी
भारत के लिए SENA देशों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं। SENA में आठवां शतक जड़कर उन्होंने पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है।
मुरली विजय के बराबरी पहुंचे
बतौर भारतीय ओपनर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में राहुल संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ओपनर के तौर पर 12वां शतक लगाकर उन्होंने मुरली विजय की बराबरी है। उनसे आगे अब सिर्फ सुनील गावस्कर औऱ वीरेंद्र सहवाग ही हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत न्य़ूजीलैंड टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और राहुल ने यशस्वी जायसवाल (85 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल (80 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की।